झुंझुनू

भक्तमाल कथा में चौथे दिन विभिन्न युगों के हरी भक्तों का वर्णन

संत महात्माओं के चरणों की धूल और उनके चरण चिह्न ही मनुष्य का मार्गदर्शन करते हैं…. कथावाचक रामस्वरूप दास 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं चंवरा। कस्बे के किशोरपुरा सीमा पर मोरिंडा में स्थित पलटू दास अखाड़े के पंचमुखी हनुमान मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा में चौथे दिन कथावाचक रामस्वरूप दास महाराज द्वारा विभिन्न युगों के हरि भक्तों, भगवद् प्रेमियों और संप्रदायों के आचार्यों के आचरण की महिमा का वर्णन किया गया। वही भक्तों के चरण चिह्नों के महत्व को उजागर किया। कथावाचक ने कहा कि संत महात्माओं के चरणों की धूल और चरण चिह्न ही मनुष्य को सद्मार्ग की ओर लेकर जाते हैं। कथा में शिव पार्वती विवाह की संजीवित झांकी सजाई गई जो आकृष्ण का केंद्र रही। शिव की बारात में विभिन्न गणों, देव और असुरों ने सामुहिक नृत्य किया। बीच-बीच में भजनों की प्रस्तुतियों पर श्रोता थिरकते हुए नजर आए। महाआरती के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान धाम के महंत रघुनाथ दास महाराज, बामलास धाम के महंत लक्ष्मण दास महाराज, मंदिर कमेटी सचिव सुरेश मीणा किशोरपुरा, अध्यक्ष गजराज सिंह शेखावत, गिरदावर जगदीश प्रसाद शर्मा, शीशराम रावत, महेश शर्मा, रामावतार ठेकेदार, बाबूलाल पटेल, मक्खन नाथ, गिरधारी रावत, नत्थूराम सैनी, सांवरमल खटाणा, राधेश्याम कुमावत, निवास सैनी, हनुमान भंडारी, बंटी सैनी, सांवरमल मीणा, धवल कुमार बिछवाल, रामसिंह बराला सहित काफी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button