शामली
महिला अपराधों के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। थाना आदर्श मंडी पुलिस ने नाबालिग को डरा-धमकाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 22 मई को पीड़िता के परिजनों द्वारा थाना आदर्श मंडी में शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी अन्नू उर्फ योगेश कुमार पुत्र ब्रजपाल निवासी ग्राम मुंडभर, जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।