शामली
गढ़ीपुख्ता पुलिस का अभियान जारी, पांच वारंटी गिरफ्तार
लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों पर कसा शिकंजा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली/गढ़ीपुख्ता। वारंटी एवं एनबीडब्ल्यू अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गढ़ीपुख्ता पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में नीटू, विनोद, पप्पन उर्फ पवन, राहुल और रवि शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम मालैंडी के निवासी बताए गए हैं। पुलिस का कहना है कि न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है और आगे भी अभियान जारी रहेगा।

