शामली

कोतवाली शामली पुलिस को बड़ी सफलता, 27 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन सवेरा के तहत नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत कोतवाली शामली पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 27 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान वासु पुत्र प्रवीण निवासी अटल विहार पंसारियान, शामली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ कर स्मैक तस्करी के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। ऑपरेशन सवेरा के तहत जनपद में नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
आदर्श मंडी पुलिस ने नाबालिग को डरा-धमकाकर ले जाने के आरोपी को दबोचा

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button