जालौन

शिक्षा चैपाल में बच्चों की बुनियादी शिक्षा, नामांकन वृद्धि पर दिया जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कदौरा (जालौन)।​ शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए अधिकारियों ने कमर कस ली है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार अभियान चला कर जागरूक किया जा रहा हैं। पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय कदौरा में खंड शिक्षाधिकारी अमर सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा चैपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि इफ्तिखार अफरीदी, कार्यक्रम का संचालन प्रदीप चैहान ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत खंड शिक्षाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलन कर के की।
शिक्षा चैपाल में परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की बुनियादी शिक्षा और नामांकन वृद्धि पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक अमानुल्लाह, अखिलेश अवस्थी ने भी अपने अनुभव साझा कर शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए जोर दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य परमानंद, शिवेंद्र और राकेश कुमार ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता के कारण आज के समय में ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों की संख्या बढ़ रही है। फिर भी नामांकन वृद्धि को बढ़ाया जाए, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। शासन द्वारा शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए हर संभव मदद के साथ योजनाओं को चलाया जा रहा है। इस दौरान सुमन, विजय तिवारी, लोकेश, ज्ञानेंद्र, रवि कसौधन, दिनेश पटरिया, दिलीप, गोपाल, मनीष, रामशंकर अंजना आदि शिक्षकों सहित रसोइया और अभिभावकों में उमा, गायत्री, सुहाना खातून मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button