धनबाद

रैयतदार ने जमीन कारोबारी के खिलाफ धनबाद उपायुक्त को दिया शिकायत पत्र

A landholder submitted a complaint letter against a land dealer to the Dhanbad Deputy Commissioner.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। कतरास के जमीन कारोबारी हरिमोहन सिंह एवं पंकज सिंह के खिलाफ कतरास तिलाटांड़ निवासी मुकेश सिंह ने धनबाद डीसी से शिकायत की है। मुकेश सिंह ने धनबाद डीसी को लिखित शिकायत देते हुए बताया है कि तिलाटांड़ मौजा(251) खाता संख्या 11 के प्लाट संख्या 8, 160, 180, 181 एवं 119 का कुल रखवा 71 डिसमिल जमीन उनकी पुश्तैनी जमीन है जो कि उनके परदादा जगेश्वर राय के नाम से खतियान में दर्ज है। उक्त जमीन का वर्ष 2017 तक का ऑफलाइन रसीद भी उसके पास है। उक्त जमीन में वर्ष 2011 तक खेती-बाड़ी भी किया है। वर्तमान में उक्त जमीन पर दखल कब्जा भी है। पत्र में उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पड़ोस के रहने वाले सोनिया देवी पति स्वर्गीय फिरंगी मिस्त्री ने गलत और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उसके प्लॉट संख्या 181 के कुल रखो 36 डिसमिल में से 11 डिसमिल जमीन पड़ोस के ही कतरास बाजार तिलाटांड़ निवासी हरिमोहन सिंह पिता स्वर्गीय राधा मोहन सिंह एवं 3 डिसमिल जमीन हरिमोहन सिंह के पोता राहुल सिंह पिता पंकज सिंह को बेच दिया। मुकेश सिंह ने बताया कि भू माफियाओं ने उनके पुश्तैनी जमीन का गलत और फर्जी दस्तावेजों के सहारे वारा न्यारा कर दिया है। उन्होंने बताया कि अवैध खरीद बिक्री का मुख्य साजिशकर्ता हरिमोहन सिंह एवं पंकज सिंह है। जमीन का जाली दस्तावेज बनाकर यह लोग सीधे-साधे एवं भोले भाले रैयतों को अपना शिकार बनाते हैं। कतरास थाना अंतर्गत मानसिंह कुरवा निवासी मनोहर सिंह के जमीन का भी इन भू माफियाओं के द्वारा फर्जी दस्तावेज बनाकर हड़पने का कोशिश किया गया है, जिसकी शिकायत मनोहर राय ने कतरास थाने से की है। पीड़ित मुकेश सिंह ने धनबाद उपायुक्त से पूरे मामले की जांच पड़ताल करते हुए दोषी भू माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने एवं फर्जी दस्तावेजों के सहारे खरीद बिक्री की गई उनकी पुस्तैनी जमीन से संबंधित डीड को रद्द करने की मांग की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button