बाराबंकी

नीट परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र के कस्बा शहाबपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में रविवार को आयोजित नीट परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल की व्यापक तैनाती रही और पूरे समय सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही।
रविवार दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित सवा तीन घंटे की नीट  परीक्षा में पंजीकृत 240 अभ्यर्थियों में से 225 परीक्षार्थी शामिल हुए। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बावजूद छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई तथा सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया गया। महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला पुलिसकर्मियों द्वारा की गई। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी एवं थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी ने की। अधिकारियों ने प्रत्येक परीक्षार्थी की गहन जांच के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी। परीक्षा के दौरान अतिरिक्त निरीक्षक सनत कुमार मिश्रा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली सहित अन्य पुलिसकर्मी केंद्र पर मुस्तैदी से तैनात रहे। अधिकारियों की सतर्कता एवं सुरक्षा व्यवस्था के चलते परीक्षा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button