ललितपुर
विश्व योग दिवस पर आर्ट ऑफ लिविंग का भव्य योग आयोजन संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस के अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से रविवार को सिविल लाइन स्थित राजवैद्य तुलसीराम औषधि पार्क में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ सुबह 6.30 बजे हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में योग साधकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के योग प्रशिक्षक सुबोध शर्मा विश्वास ने भारत सरकार द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत सभी साधकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। योगाभ्यास के दौरान प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य, संतुलन एवं मानसिक शांति के लिए योग के महत्व को समझा और नियमित योग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी योग साधकों ने एक-दूसरे के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आर्ट ऑफ लिविंग के वैश्विक सूत्र को आत्मसात करने का संदेश दिया। उपस्थित जनों ने योग को स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन का आधार बताते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार शिखर चंद जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही आर्ट ऑफ लिविंग के वीटीपी ग्रेजुएट जगदीश द्विवेदी, वंदना भारती, ओमप्रकाश गुप्ता, जगजीत सिंह जाखड़, दानवीर सिंह, श्रीमती इंदु सिंह, नेमवि प्रो.डा.जगवीर सिंह मित्र, विजय गोपाल, इं.बालमुकुंद सोनी, राजेंद्र गुप्ता, अनिल श्रीवास्तव, अर्थशास्त्री अक्षय दिवाकर, प्रोजेक्ट भारत के जिला समन्वयक एवं वरिष्ठ पत्रकार शंकर लाल रैकवार छिल्ला, जगभान सिंह राजपूत टेंगा, सुलभ गुप्ता, केशव चौरसिया, शिवशंकर भारती तथा आकाश सिंह जाखड़ की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, ऊर्जा और सकारात्मकता से परिपूर्ण रहा तथा सभी प्रतिभागियों ने विश्व योग दिवस के इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।



