श्रीमती ब्रह्मा देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में राज्य मंत्री जल शक्ति विभाग दिनेश खटीक की अध्यक्षता में मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड – हापुड़ के मोदीनगर रोड स्थित श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्यालय में बारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया । जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटीक सहित हापुड के डीएम कविता मीणा और एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह भी शामिल हुए । मुख्य अतिथि राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि , इस बार योग दिवस की मुख्य थीम Yoga for Healthy Ageing” (स्वस्थ आयु के लिए योग) हैं
आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद हापुड़ के ब्रह्मा देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के जल शक्ति राज्य मंत्री श्री दिनेश खटीक रहे। इस बार के योग दिवस की थीम थीम 2026: इस वर्ष की थीम “Yoga for Healthy Ageing” (स्वस्थ आयु के लिए योग) ” रही। कार्यक्रम प्रातः 6 बजे से शुरू हुआ। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट, पुलिसकर्मी और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया। *
योगाभ्यास: योग प्रशिक्षकों द्वारा कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास कराया गया।
राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने योग का महत्व बताते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से विश्व स्तर पर पहचान मिली। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का विज्ञान है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि स्वस्थ भारत-विकसित भारत के निर्माण के लिए योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। नियमित योग से तनाव दूर होता है और कार्यक्षमता बढ़ती है। राज्य सरकार द्वारा स्कूलों में योग शिक्षा, हर ग्राम पंचायत में योग वेलनेस सेंटर और योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति जैसे कदम उठाए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी ने मुख्य अतिथि एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में मिशन मोड में योग को बढ़ावा दिया जाएगा। आयुष विभाग द्वारा नियमित योग शिविर लगाए जाएंगे। योग कार्यक्रम में उत्कर्ष योग करने वाले छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ ।
![]()
![]()



