पाकुड़

मुहर्रम को लेकर पाकुड़ पुलिस मुस्तैद, एसपी के नेतृत्व में मॉक ड्रिल और फ्लैग मार्च

Pakur police on alert for Muharram; mock drill and flag march held under SP's leadership.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। मुहर्रम पर्व-2026 के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पाकुड़ पुलिस ने सुरक्षा तैयारियों को तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के नेतृत्व में जिले में तैनात झारखंड सशस्त्र पुलिस, आईआरबी और जिला बल के जवानों को दंगा नियंत्रण एवं आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल कराया गया। मॉक ड्रिल के दौरान जवानों को लाठी, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, टीजी गन, वाटर कैनन सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों के साथ भीड़ नियंत्रण, असामाजिक तत्वों से निपटने और अश्रु गैस व वाटर कैनन के उपयोग का अभ्यास कराया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे। इसके बाद मुहर्रम पर्व के मद्देनजर नगर थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च सिद्धो-कान्हू पार्क से शुरू होकर रविंद्र चौक, अटल चौक, हाटपाड़ा, बिरसा चौक, अंबेडकर चौक, हरिणडांगा बाजार होते हुए गांधी चौक तक पहुंचा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मॉक ड्रिल के दौरान एसडीपीओ कुमार गौरव, एसडीपीओ विजय कुमार एवं सभी थाना प्रभारी समेत पुलिस पदाधिकारी व पुलिस के जवान मौजूद थे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button