बरेली

सामाजिक न्याय के महानायक छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती पर अपना दल (सोनेलाल) का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : अपना दल (सोनेलाल) द्वारा दीनदयाल पुरम स्थित नगर कार्यालय पर सामाजिक न्याय, समान अवसर और आरक्षण व्यवस्था के प्रणेता राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने तथा पिछड़े, वंचित, शोषित, किसान और श्रमिक वर्ग के सामाजिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज ने सामाजिक विषमता के विरुद्ध संघर्ष करते हुए शिक्षा और सरकारी सेवाओं में पिछड़े एवं वंचित समाज को प्रतिनिधित्व दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके विचार आज भी सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले प्रत्येक व्यक्ति और संगठन के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस अवसर पर जिला मीडिया सचिव इंजीनियर निशांत सक्सेना, जिला सचिव इंजीनियर मनीष कुमार, जिला उपाध्यक्ष (युवा मंच) अक्षर सक्सेना, सक्रिय कार्यकर्ता प्रियांशु पांडे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button