कानपुर

कृषि मशीनरी की विश्वसनीयता और प्रदर्शन को नई दिशा देने की पहल 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : हर्ष नगर स्थित रिजेंटा होटल में एसकेएफ एग्रीकल्चर बियरिंग्स का भव्य आयोजन हुआ आपको बता दे कि विश्व की अग्रणी बियरिंग्स एवं औ‌द्योगिक समाधान प्रदाता कंपनी एसकेएफ इंडिया ने कृषि क्षेत्र की बढ़ती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अपनी विशेष एग्रीकल्चर बेयरिंग रेंज का परिचय कानपुर में एसकेएफ की ओर से चेतन दीप सिंह, संतोष,नित्यानन्द,रवि मिश्रा,वैभव मिश्रा,सौरभ मिश्रा और कृषि मशीनरी उ‌द्योग डीलरों एवं व्यावसायिक प्रतिनिधियों के समक्ष किया। कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि मशीनरी निर्माताओं, डीलरों और किसानों को आधुनिक बेयरिंग तकनीक से परिचित कराना तथा कृषि उपकरणों की कार्यक्षमता, विश्वसनीयता और टिकाऊपन को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को एसकेएफ की नवीनतम एग्रीकल्चर बियरिंग्स श्रृंखला की तकनीकी विशेषताओं, उपयोगिता और कृषि क्षेत्र में इसके लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि ये बियरिंग्स विशेष रूप से भारतीय कृषि परिस्थितियों को ध्यान में रखकर विकसित की गई हैं जिससे धूल,मिट्टी,नमी और भारी कार्यभार जैसी चुनौतियों के बीच भी उत्कृष्ट प्रदर्शन सुनिश्चित किया जा सके। जिसमें मुख्य विशेषताएँ है कि लंबी सेवा आयु,कम रखरखाव की आवश्यकता,धूल और नमी से बेहतर सुरक्षा,कठिन कृषि परिस्थितियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कृषि मशीनरी की विश्वसनीयता और दक्षता में वृद्धि है। इसी दौरान सदेश दिया गया कि “जब खेतों में प्रदर्शन की बात हो तो भरोसा करें एसकेएफ एग्रीकल्चर बेयरिंग पर आप लोग आज ही अपने नजदीकी एसकेएफ अधिकृत डीलर से संपर्क करें और कृषि मशीनरी के लिए विश्वसनीय बियरिंग्स समाधान अपनाएँ। एफ्फिसिएंट डिस्ट्रीब्यूटर्स प्राइवेट लिमिटेड इस भारीतय कृषि उ‌द्योग के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए एस के एफ टीम का आभार जताया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button