बरेली

आंवला में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो 
बरेली। थाना प्रभारी आंवला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध शस्त्र निर्माण करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 14 तैयार अवैध शस्त्र, अर्द्धनिर्मित शस्त्र और शस्त्र बनाने के उपकरण व ब्रेजा कार बरामद की है।
पुलिस टीम में शामिल उ.नि. अनिरुद्ध कुमार, उ.नि. होराम सिंह, उ.नि. शुभम कुमार, उ.नि. राजेश रावत ने 29/30 सितंबर की रात मुखबिर की सूचना पर ग्राम मनौना से आगे कसूमरा के पास बंद पड़े भट्ठे पर छापा मारकर चारों को रात करीब 1:20 बजे पकड़ा।
गिरफ्तार अभियुक्त योगेंद्र प्रताप सिंह (40), रजत प्रताप सिंह उर्फ शंकर (25) निवासी गोटरा पट्टी भौनी, थाना उसावां बदायूं, रामगोपाल (38) और अवधेश (30) निवासी थाना दातागंज बदायूं के रहने वाले हैं।
इनके पास से 12 तमंचा 315 बोर, 1 पौनिया, 1 रायफल, 1 कारतूस, 7 नाल, ट्रिगर, स्प्रिंग सहित निर्माण सामग्री, कार संख्या UP24BM8435 और 4 मोबाइल बरामद हुए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button