
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : फरीदपुर नगर क्षेत्र फरीदपुर में मोहर्रम का पर्व शुक्रवार को पूरी श्रद्धा, आस्था और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। मोहर्रम का जुलूस शाम लगभग 4:00 बजे प्रारंभ हुआ, जो देर रात 12:00 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से चलता रहा। नगर एवं आसपास के विभिन्न मोहल्लों और गांवों से मुस्लिम समुदाय के लोग अपने-अपने ताज़िए और अलम लेकर मुख्य मार्गों से जुलूस में शामिल हुए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बावजूद पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और भाईचारे का माहौल बना रहा।
मोहर्रम जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए फरीदपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद रहा। प्रशासन और आमजन के सहयोग से पूरा आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।




