शामली

कांधला पुलिस के हत्थे चढ़ा अवैध तमंचा लेकर घूम रहा युवक

315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। जनपद शामली में अपराध एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कांधला पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कैराना के नेतृत्व में चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान थाना कांधला पुलिस ने असदपुर-जिडाना नहर पटरी से अकबर पुत्र राशिद, निवासी मोहल्ला मिर्दगान, कस्बा एवं थाना कांधला को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक योगेश कुमार, हेड कांस्टेबल संजीव कुमार, हेड कांस्टेबल रवि कुमार तथा हेड कांस्टेबल अंकित भड़ाना शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों एवं अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button