बरेली
ठाकुर जी का नौका विहार महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जनकपुरी, बरेली: श्री हर मिलाप शिव शक्ति मन्दिर मे श्री हर मिलाप शिव शक्ति महिला मंडल के तत्वावधान में ठाकुर जी का (नौका विहार महोत्सव)बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर ठाकुर जी की नौका को फूल-मालाओं एवं विद्युत सज्जा से आकर्षक रूप से सजाया गया। छप्पन भोग का भव्य प्रसाद अर्पित कर सभी सखियों ने भक्ति-भाव से सराबोर भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।
श्री हरमिलाप् शिव शक्ति महिला मंडल की अध्यक्ष मनीषा आहूजा ने बताया कि _“इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम हमें अपनी सनातन संस्कृति से जोड़ते हैं और ठाकुर जी के और निकट ले जाते हैं। सभी श्रद्धालुओं ने इतने भावपूर्ण तरीके से अपने भाव व्यक्त किए कि ठाकुर जी ने अवश्य ही प्रसन्न होकर सभी पर अपने आशीर्वाद की वर्षा की है।”_
कार्यक्रम में पूनम अरोड़ा, सिमि आनंद,पूजा नारंग निशा हुजा, रेखा सोना, ममता भसीन, अर्चना बब्बर किरण सेगल रंजु ऋतु ग्रोवर रमा पायल, भावना सेथीpool उषा अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया और आयोजन को सफल बनाया !



