नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। साइबर अपराधों पर प्रभावी रोकथाम और आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शामली पुलिस ने जनपदभर में विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देशन में थाना आदर्श मंडी पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों, बाजारों और शैक्षणिक संस्थानों में लोगों को फर्जी निवेश योजनाओं, डिजिटल अरेस्ट, यूपीआई फ्रॉड, क्यूआर कोड स्कैम, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी लोन ऐप और ऑनलाइन जॉब फ्रॉड जैसे साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी।
पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या मैसेज पर भरोसा न करें तथा बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन 1930 या साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।