नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
थानाभवन। सड़क सुरक्षा को लेकर शामली यातायात पुलिस ने सोमवार को थानाभवन कस्बे में विशेष अभियान चलाया। सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराई गई तथा “No Helmet, No Fuel” अभियान के तहत पेट्रोल पंप संचालकों और वाहन चालकों को जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 209 वाहनों के चालान किए गए, जिनमें 179 बिना हेलमेट वाहन चालक शामिल रहे। पुलिस ने कहा कि हेलमेट केवल नियम नहीं बल्कि जीवन की सुरक्षा का सबसे प्रभावी साधन है।