क्राइममथुरा

फरह में देवर ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा के फरह क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मामला फरह के एक गांव का है। महिला ने बताया कि 27 जून को उसके पति के मामा का लड़का विष्णु घर पर आया हुआ था। रात को खाना खाकर सब सोने चले गए। रात में वह नीचे सो रही थी और उसके पति अपने ममेरे भाई विष्णु के साथ छत पर सो रहे थे। रात करीब 10.30 बजे विष्णु चुपके से नीचे उतर आया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। महिला का मुंह हाथ से दबा कर डरा धमकाकर उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया और भाग गया। इसके बाद उसने शोर मचाकर छत पर सो रहे पति को नीचे बुलाया और आपबीती सुनाई। पति ने 112 पर कॉल करके पुलिस को घटना की सूचना दी। सीओ रिफाइनरी प्रवीण तिवारी ने बताया कि रविवार को महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की। महिला का मेडिकल करवाया गया है। सोमवार को गांव मडौली, थाना रुदावल जिला भरतपुर निवासी आरोपी विष्णु को गिरफ्तार किया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button