मथुरा

बलदेव में धड़ल्ले से बिक रहा नकली खोआ-पनीर

लोगों की सेहत से खिलवाड़

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा । बलदेव व देहात क्षेत्र में नकली खोआ, पनीर व घटिया गुणवत्ता की मिठाइयों की बिक्री को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का आरोप है बाजार में बिक रही कई मिठाइयों का स्वाद खराब है, कुछ मिठाइयां खट्टी भी मिल रही हैं। इससे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय नागरिक अरुण पांडेय, रामकृष्ण वर्मा, चदों पहलवान ने आरोप लगाया खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (खाद्य विभाग) की सुस्ती व नियमित जांच के अभाव में मिलावटी खाद्य पदार्थों का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से नकली खोआ व पनीर की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है, विभाग प्रभावी कार्रवाई करने में विफल दिखाई दे रहा है। भीषण गर्मी में मिलावटी व खराब गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से लोगों के बीमार होने की आशंका बनी हुई है। खाद्य विभाग तत्काल विशेष अभियान चलाकर खोआ, पनीर व मिठाइयों के नमूने लेकर जांच कराए व दोषी कारोबारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे। नागरिकों ने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर नियमित जांच अभियान चलाने व मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई कराने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button