मथुरा

मथुरा में पुलिस-लुटेरों की मुठभेड़ में एक बदमाश गोली से घायल, दूसरा दबोचा 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा के थाना जैत पुलिस ने मंगलवार तड़के मुठभेड़ के दौरान दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। आरोपियों के कब्जे से थाना मगोर्रा क्षेत्र से लूटी गई दो मोटरसाइकिलें, बस कंडक्टर से लूटी गई नकदी, दो अवैध तमंचे, कारतूस और नकदी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी मथुरा के अलावा आगरा और राजस्थान में भी लूट की घटनाओं में शामिल रहे हैं। पुलिस के मुताबिक मंगलवार तड़के करीब 1:15 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि थाना जैत में दर्ज लूट के मुकदमे के आरोपी एसकेएस यूनिवर्सिटी से पहले हाईवे से तरौली जाने वाले रास्ते पर किसी वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरे को मौके से दबोच लिया गया। घायल बदमाश की पहचान महोली निवासी 22 वर्षीय मोहित पुत्र रेवती प्रसाद के रूप में हुई है, जबकि गिरफ्तार दूसरा आरोपी 19 वर्षीय अजीत पुत्र रामवीर निवासी महोली थाना हाईवे है। घायल मोहित को प्राथमिक उपचार के लिए सौ शैय्या संयुक्त अस्पताल वृंदावन भेजा गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button