जेबीसीसीआई हमारा अधिकार है – संयुक्त मोर्चा।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। कोयला उद्योग में 12वां वेतन समझौता के लिए जेबीसीसीआई के गठन की मांग को लेकर 01 जुलाई को मांग दिवस का आयोजन पूरे कोयला उद्योग में संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस मांग दिवस के पूर्व मांग दिवस की सफलता के लिए कोयला उद्योग के सभी यूनिटों में संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के नेतृत्व में कोयला मजदूरों की पीट मीटिंग व छोटी-छोटी सभाएं की जा रही है।
सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग वाशरी में 01 जुलाई के मांग दिवस की सफलता के लिए पीट मीटिंग की गई। मीटिंग की अध्यक्षता मजदूर नेता सुधीर सिंह ने किया। पीट मीटिंग को संबोधित करते हुए एनसीओईए के केंद्रीय कमेटी सदस्य -सह- यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी सिंह दिनकर ने कहा 12वां वेतन समझौता के लिए जेबीसीसीआई का गठन हम कोयला मजदूरों का अधिकार है। भारत सरकार द्वारा लाया गया चार लेबर कोड जेबीसीसीआई के गठन में सबसे बड़ी बाधा उत्पन्न कर रहा है। उन्होंने कहा कर लेबर कोड को लाने का उद्देश्य ही मजदूरों के अधिकारों की कटौती एवं उनके ऊपर हमला को तेज करना था। उन्होंने कहा 01 जुलाई को कोल इंडिया के अंदर संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के नेतृत्व में मांग दिवस का आयोजन किया जा रहा है और इसके बाद 12वां वेतन समझौता के लिए जेबीसीसीआई के गठन की मांग को लेकर पूरे कोयला उद्योग में मजदूरों का संघर्ष होगा।
पीट मीटिंग को संबोधित करते हुए एटक नेता बलराम नायक ने कहा कोयला मजदूरों के अधिकार की रक्षा के लिए हमेशा से हमलोग संघर्ष के मैदान में रहे हैं, इस बार भी 12वां वेतन समझौता के लिए हम लोग संघर्ष के मैदान में जाएंगे। जीत कोयला मजदूरों की ही होगी। इस कार्यक्रम को सीटू नेता रोशन कुमार, इंटक नेता हृदय नारायण यादव आदि ने भी संबोधित किया।



