भरत पुर
अग्रवाल महिला समिति का दस दिवसीय नृत्य प्रशिक्षण सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर – स्थानीय अग्रवाल समाज की अग्रवाल समाज महिला समिति की ओर से सेठ मांगीलाल भडाके वाले अग्रवाल समाज भवन में आयोजित किए गए दस दिवसीय निशुल्क नृत्य प्रशिक्षण कार्यक्रम का रविवार सांय समापन कर उपहार वितरित किए गए।
महिला समिति मंत्री प्रीति गर्ग व उपाध्यक्ष नीतू गाेयल ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति की ओर से कोषाध्यक्ष सीमा गोयल व नीतू गर्ग के नेतृत्व में ग्रीष्मावकाश में 19 जून से 28 जून तक विवाहित महिलाओं के लिए निशुल्क नृत्य प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन सत्र का शुभारम्भ महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवन व माल्यार्पण के साथ किया गया। नृत्य प्रशिक्षक माधवी सिंघल रही, उन्होंने करीब एक दर्जन महिलाओं को धार्मिक व सांस्कृतिक गीतों पर नृत्य के स्टेप्स सिखाये। समापन सत्र पर प्रशिक्षक माधवी को समिति की ओर से प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया तथा महिलाओं ने भी उन्हें उपहार दिए। कार्यक्रम की लकी विनर रही बबीता सिंघल को भी समिति की ओर से उपहार दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की सभी महिलाओं ने सराहना की और महिलाओं में जागरूकता लाने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन प्रसादी वितरण के साथ किया गया। इस अवसर पर योजना गाेयल, अल्पना मोदी, ज्योति सिंघल, बबीता, ममता गर्ग, सीमा गर्ग, सुनीता सिंघल, आशा सिंघल, रेनू, कविता, आदि का विशेष सहयोग रहा।



