भरत पुर

कवन सो काज कठिन जग माही

संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ में रामभक्त हनुमान की महिमा का किया गुणगान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर : कवन सो काज कठिन जग माही,जो नहीं होइ तात तुम पाहीं,,,तुलसीदास रचित रामचरित मानस की इन कालजयी पंक्तियों के साथ भुसावर कस्बे का वातावरण मंगलवार देर शाम पूर्णतः भक्तिमय हो गया।जहां भरतपुर जिले की वैर- भुसावर विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक हिण्डोन सड़क मार्ग स्थित प्राचीन कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर में आयोजित संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ ने श्रद्वालुओ को मन्त्रमुग्ध कर दिया। मन्दिर परिसर मे आयोजित हुए इस धार्मिक कार्यक्रम में भक्तो की भारी उपस्थिति रही, जिन्होंने संगीत की स्वर लहरियों के माध्यम से पवनपुत्र के शौर्य और भक्ति का गुणगान किया। वहीं कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर के पुजारी रोहित शर्मा (डब्बू जति) एवं जय शर्मा एवं श्रीश्याम भक्तो ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि सुन्दरकाण्ड पाठ का भव्य आयोजन भक्त मण्डल के सौजन्य से 30 जून मंगलवार को देर शाम सम्पन्न हुआ। जहां वीआर म्युजिकल ग्रुप की शानदार धुन पर पवन साउण्ड सेन्टर की मधुर आवाज़ में गायक पुष्पेन्द्र मधुर महवा, ज्ञानी सैनी खेड़ली, गौरब कुमार हलैना, लोकेन्द्र चौधरी नंगला नाथू, एवं दीपक योगी ने जब सुन्दरकाण्ड की चौपाइयों का संगीतमय गायन प्रस्तुत किया, तो सम्पूर्ण परिसर भक्ति की पराकृष्ठा का साक्षी बना। भजनो और चौपाइयों की धुनों पर श्रद्वालु भाव विभोर होकर झूमते नजर आए‌ और भगवान हनुमान के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजायमान हो उठा। वहीं विधी विधान से सुन्दरकाण्ड के पाठ और आरती के उपरान्त श्रद्वालुओ के बीच प्रसादी का वितरण किया गया। कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर में आयोजित हुआ यह आयोजन ना केबल क्षेत्र में आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक समरासता और सामुहिक भक्ति का एक उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत कर गया‌।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button