
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। थाना जखौरा पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेडख़ानी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देशन, एएसपी कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार के पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार मु.अ.सं. 164/2026 में बीएनएस की धारा 74, 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत वांछित आरोपी ग्राम बिरौरा निवासी शिवम पुत्र जयराम लोधी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार बैस, उपनिरीक्षक मूलचन्द्र यादव, आरक्षी श्यामसुन्दर तथा आरक्षी राजेन्द्र कुमार की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।



