बेतुल

बैतूल वरिष्ठ डॉक्टरों का लायंस क्लब ने किया सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। लायंस क्लब बैतूल द्वारा डॉक्टर्स डे के अवसर पर चिकित्सा जगत के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में शहर के लगभग 50 से अधिक वरिष्ट एवं अनुभवी डॉक्टरों के उनकी उत्कृष्ट और निस्वार्थ सेवाओं के लिए शाल, श्रीफ सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष लायन डॉ.संतोष जायसवाल ने की समारोह में मुख्य अतिथि पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन परमजीत सिंह बग्गा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ला.प्रकाश गुगलानी ने व आभार सचिव ला.अनिल दुबे द्वारा किया गया। कोषाध्यक्ष ला.शिशिर चौधरी ने डाक्टरों के समर्पण की सराहना की। इस मौके पर परमजीत सिंह बग्गा ने कहा कि डॉक्टर भगवान का रूप होते है जो हर परिस्थिति मे मानव जीवन की रक्ष के लिए तत्पर रहते हैं। डॉ.संतोष जायसवाल ने कहा कि डॉक्टरों का सम्मान करना हमारे लिए गर्व की बात है। समारोह में चिकित्सा क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान देने वाले नगर के प्रतिष्ठित डॉक्टर, डॉ.गोवर्धन दास राठी अनूतन राठी, डा.बसंत श्रीवस्तव, डॉ.योगेश पण्डागरे, डॉ.दीप साहू, डॉ.कीर्ति साहू, डॉ.एनआर पाढ़ी, डॉ.एनआर साबले, स्ञ्जह्र देवेन्द्र टहलानी डा. अशोक भुले, डॉ.मनीष लश्करे, डॉ.योगेश गढ़ेकर, डॉ.राजेन्द्र देशमुख, डॉ.जयदीप पोपली आदि सभी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर ला.रघुवंशी, ला.जितेन्द्र कपूर, ला.मनीष पटेल, ला.अब्दुल रहमान साहब, ला.अलक तातेड़, ला.निर्मला डागा, ला.राहुल पटेल, ला.विवेक पटेल, ला.नरेन्द्र शुक्ला, ला.राजीव भार्गव, ला.विवेक शुक्ला ला.हरीशगढक़र, ला.नीरजा श्रीवास्तव ला.रविन्दर कौर बग्गा, ला.संदीप गुप्ता आदि मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button