बेतुल
बैतूल वार्ड में जल भराव की स्थिति से वार्ड वासी हो रहे परेशान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुलताई। नगर के ताप्ती वार्ड में नाली निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण और जल वर्षा से जल भराव की स्थिति होने से समस्त वार्ड वासी परेशान है। नगर के सबसे बड़े वार्ड ताप्ती वार्ड में कई मोहल्ले और घरों के समीप बने रोड पर उचित नाली का प्रबंध नहीं है, जिससे घरों से निकलने वाला प्रदूषित पानी और जल वर्षा का पानी वार्ड में खाली प्लॉट और निचले स्तर की भूमि में जमा हो रहा है। इस जल भराव के कारण समीक्वर्ती घरों में प्रदूषित पानी का रिसाव देखा जा रहा है। वार्ड वासियों का कहना है कि, इस प्रदूषित पानी के जलभराव से घरों की दीवारों को भारी नुकसान, घरों में जल भराव और बीमारियों का भय बना रहता है। बीती रात हुई कुछ देर की भरी बारिश से भी ताप्ती वार्ड के कई घरों में पानी भरने की समस्या भी दृष्टिगत हुई हैं। वार्ड वासियों का कहना है कि, इस स्थिति को सुधारने के लिए नगर पालिका परिषद मुलताई प्रशासन द्वारा वर्तमान में अस्थाई नाली निर्माण कर इस समस्या का निराकरण किया जा सकता है, जिससे बारिश में होने वाली गंभीर समस्या से निजात पाया जा सके तथा दीर्घकालिक समाधान हेतु इस समस्या का उचित और आवश्यक करवाई किया जाना अपेक्षित है।




