खैरथल

खैरथल रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ का सघन निरीक्षण

नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

खैरथल।  रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को आरपीएफ थाना प्रभारी अलवर ने अपनी टीम के साथ खैरथल स्टेशन परिसर का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन परिसर में अवैध रूप से वाहन खड़े करने तथा रेलवे ट्रैक पार करने वाले लोगों के चालान काटे गए। साथ ही उन्हें भविष्य में ऐसे कार्य न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई।

निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन पर बिना किसी वैध कारण के अनावश्यक रूप से ठहरे हुए लोगों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की गई। आरपीएफ ने यात्रियों से रेलवे नियमों का पालन करने और अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button