भरत पुर
विषैला पदार्थ खाने से महिला की हालत गंभीर, बयाना उप जिला अस्पताल में भर्ती ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भरतपुर। बयाना, उपखंड क्षेत्र के गांव बंध बरेठा में शनिवार को एक महिला द्वारा विषैला पदार्थ का सेवन कर लेने से उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने महिला को तत्काल उपचार के लिए बयाना उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिता पत्नी राजकुमार गुर्जर (30 वर्ष) निवासी बंध बरेठा ने अज्ञात कारणों से विषैला पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने बिना देर किए उसे बयाना उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत गंभीर बनी हुई है तथा उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखकर उपचार किया जा रहा है।
घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। महिला द्वारा विषैला पदार्थ खाने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।



