रामपुर शाहबाद
पीडीए को मजबूत करने पर जोर, वोट की ताकत पहचानने की अपील

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। समाजवादी पार्टी की ओर से शनिवार को पीडीए को मजबूत करने के लिए गांव कूप में बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव एवं पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह सागर ने दलित समाज से अपने वोट की ताकत को पहचानकर उसका सही इस्तेमाल करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा दिए गए संवैधानिक अधिकारों के कारण ही कमजोर वर्ग के लोग विभिन्न जनप्रतिनिधि पदों तक पहुंच पा रहे हैं। उन्होंने सरकार कों आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में किसान, मजदूर, व्यापारी और बेरोजगार युवा परेशान हैं। भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
बैठक में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट जितेंद्र बाबू सागर, एडवोकेट हिमांशु सागर, युवजन सभा के प्रदेश सचिव जगदीश पाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।



