बागपत

5 वर्ष में 500 से अधिक फिल्मों का सफर तय कर बनीं पहचान

रिम्शा अल्वी ने अभिनय की दुनिया में बनाई अलग पहचान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बागपत। जिले की उभरती बाल कलाकार रिम्शा अल्वी ने महज पांच वर्षों में 500 से अधिक फिल्मों, शॉर्ट फिल्मों, म्यूजिक वीडियो, विज्ञापनों और डिजिटल प्रोजेक्ट्स में अभिनय कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। अपनी मेहनत, प्रतिभा और आत्मविश्वास के दम पर उन्होंने कम उम्र में ही मनोरंजन जगत में खास पहचान बनाई है।
रिम्शा अल्वी ने वर्ष 2021 से अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने लगातार विभिन्न फिल्म निर्माण संस्थानों और निर्देशकों के साथ काम करते हुए 500 से अधिक प्रोजेक्ट पूरे किए। उनकी स्वाभाविक अभिनय शैली और हर किरदार को जीवंत बनाने की क्षमता के कारण उन्हें लगातार नए अवसर मिल रहे हैं।
रिम्शा का कहना है कि अभिनय उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि जुनून है। वह आगे भी बड़े पर्दे पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहती हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
कला और फिल्म जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि रिम्शा अल्वी ने कम समय में जो मुकाम हासिल किया है, वह अन्य युवा कलाकारों के लिए प्रेरणादायक है। यदि इसी तरह उनका सफर जारी रहा तो आने वाले समय में वह फिल्म उद्योग की प्रमुख अभिनेत्रियों में अपनी मजबूत पहचान बना सकती हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button