रामपुर शाहबाद
घर के समरसेबल पंप में करंट उतरने से युवक झुलसा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव ओसी में रविवार को समरसेबल पंप में करंट उतरने से गांव निवासी इकबाल गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तत्काल सीएचसी शाहबाद लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रामपुर रेफर कर दिया।



