रामपुर शाहबाद
गौवंशीय पशु वध मामले में वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर सैफनी। थाना सैफनी क्षेत्र में गौवंशीय पशु की हत्या कर उसके अवशेष सड़क किनारे फेंकने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल तथा गोकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई को थाना सैफनी में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध गौवंशीय पशु की हत्या कर अवशेष सड़क किनारे डालने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना निरीक्षक अपराध गंगासरन द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान फरीस निवासी ग्राम ताहरपुर थाना मैनाठेर (मुरादाबाद), शब्बू तथा सलीम निवासी ग्राम बड़ागांव थाना सैफनी (रामपुर) के नाम प्रकाश में आए थे रविवार को थाना सैफनी पुलिस ग्राम बड़ागांव से मियागंज चौराहे की ओर गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी कच्चे रास्ते से भागने लगा, लेकिन बाइक फिसलकर गिर गई। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी फरीस के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।


