रामपुर चौराहे पर मिले मानसिक रूप से विक्षिप्त वृद्ध की उपचार के दौरान मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। बीती रात शाहबाद के रामपुर चौराहे पर अचेत हालात में पड़े मानसिक रूप से विक्षिप्त वृद्ध को उपचार के लिए सीएचसी शाहबाद में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात शाहबाद के रामपुर चौराहे पर एक वृद्ध अचेत हालात में पड़े हुए थे, जिनको एंबुलेंस के द्वारा शाहबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने की कोशिश शुरू कर दी। वृद्ध के शव की शिनाख्त वीर सिंह (70) पुत्र गुलार सिंह निवासी ग्राम नौगांवा ठकुरान थाना भमौरा के रूप में हुई। सूचना पर वीर सिंह के बेटी रूपा देवी और दामाद उमेश दास जिला अस्पताल पहुंचे। दामाद ने बताया कि उनके ससुर मानसिक रूप से कमजोर थे और कुछ दिन पहले घर से आ गए थे। ससुर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए दे दिया। उपनिरीक्षक अतिशय जैन ने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि वृद्ध की मौत हालात हालत बिगड़ने से हुई है, वह मानसिक रूप से विक्षिप्त थे और दारू भी पीते थे। पीएम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।


