रामपुर शाहबाद

जमा मस्जिद के बारे में भ्रम फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शाहबाद। तहसील समाधान दिवस में जामा मस्जिद नवाब बाली प्रबंधन समिति ने समाधान दिवस में ज्ञापन देकर कुछ लोगों पर मस्जिद के बारे में भ्रम फैलाकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास करने का आरोप लगाया। समिति ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि नगर में वास्तविक जामा मस्जिद के होते हुए काजी मस्जिद पर जामा मस्जिद लिखकर कुछ लोग विवाद पैदा कर रहे हैं। जबकि मस्जिद लंबे समय से धार्मिक एवं सामाजिक आस्था का केंद्र रही है। वहीं, कुछ असामाजिक तत्व भ्रम फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन ने मामले में नियमानुसार जांच एवं आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button