रामपुर शाहबाद

तहसील समाधान दिवस में पहुंचीं 11 शिकायतें

दो का मौके पर निस्तारण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। तहसील परिसर में सोमवार को आयोजित समाधान दिवस में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। समाधान दिवस की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चंद ने की। जनसुनवाई के दौरान कुल ग्यारह शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से दो शिकायतों का संबंधित अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया, जबकि शेष नौ मामलों को संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निपटाने के निर्देश दिए गए।मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चंद ने अधिकारियों से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान उपजिलाधिकारी आशुतोष कुमार, तहसीलदार अमित कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button