बरेली

टनकपुर-नांदेड, नांदेड-मुंबई एक्सप्रेस और टनकपुर-पीलीभीत ट्रेन का शाहजहाँपुर तक विस्तार शुरू

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी, महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने सोमवार को टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस, नांदेड-मुंबई एक्सप्रेस और टनकपुर-पीलीभीत ट्रेन सेवा के शाहजहाँपुर तक विस्तार को हरी झंडी दिखाई। रेल मंत्री ने कहा कि नांदेड के धार्मिक महत्व को देखते हुए नई ट्रेनें शुरू की गई हैं। इनसे उत्तराखंड, यूपी, राजस्थान, MP और महाराष्ट्र के बीच सीधी कनेक्टिविटी बनेगी। सिख श्रद्धालुओं की लंबे समय से चली आ रही मांग भी पूरी हुई है। CM धामी ने कहा कि इस ट्रेन से कुमायूं क्षेत्र को धार्मिक, पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। जितिन प्रसाद ने पीलीभीत से अमृतसर के लिए ट्रेन चलाने की मांग रखी। रेल मंत्री ने बताया कि रेलवे में 12000 नए सामान्य कोच बनाए जा रहे हैं और अगले साल बुलेट ट्रेन शुरू हो जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button