बरेली
CMO ने किया संचारी रोग अभियान का स्थलीय निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : मुख्य चिकित्सा अधिकारी विश्राम सिंह ने आज विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की प्रगति जांचने के लिए खंड विकास क्षेत्र आलमपुर जाफराबाद के अति संवेदनशील ग्राम भीमपुर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवला का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में ग्राम में नालियों की सफाई व झाड़ियों की कटाई संतोषजनक मिली। कुछ स्थानों पर गंदगी मिलने पर एडीओ पंचायत व ग्राम प्रधान को तत्काल सफाई के निर्देश दिए।
CMO ने मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए साप्ताहिक एंटीलार्वा छिड़काव व फॉगिंग कराने को कहा। ग्रामीणों को फुल बांह कपड़े पहनने, मच्छरदानी उपयोग करने, जलजमाव न होने देने और बुखार पर तुरंत जांच कराने के लिए जागरूक भी किया। निरीक्षण के दौरान जिला मलेरिया अधिकारी, CHC अधीक्षक, ग्राम प्रधान, आशा व अन्य विभागीय कर्मी उपस्थित रहे।



