बाराबंकी
3 घंटे इंतजार के बाद हुआ अंतिम संस्कार

बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम मलौली मे निजी अस्पताल चलाने वाले डाक्टर सत्येंद्र कुमार की हुई हत्या मे पोस्टमार्टम के बाद पहुंचे शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार से पहले हत्यारो को पकड़ने की जिद पर अड गये मौक़े पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंथ, क्षेत्राधिकारी फतेहपुर जगतराम कनोजिया, प्रभारी निरीक्षक मसौली सुधीर कुमार सिंह सहित थाना रामनगर, बदोसराय फतेहपुर व पी ए सी के समझाने बुझाने के बाद परिजनों ने करीब 3 घंटे बाद दाह संस्कार किया।




