सिंगरौली
चितरंगी न्यायालय के रीडर पर रिश्वत और आर्थिक शोषण के गंभीर आरोप
कमिश्नर रीवा से जांच की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। उपखंड न्यायालय चितरंगी में पदस्थ रीडर रविन्द्र धौबी के खिलाफ रीवा संभाग के कमिश्नर को शिकायत भेजकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता नन्दलाल जायसवाल ने आरोप लगाया है कि न्यायालयीन मामलों में पक्षकारों से धन लेकर फैसले प्रभावित करने का आश्वासन दिया जाता है तथा आर्थिक शोषण किया जाता है।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि एक राजस्व अपील प्रकरण में ₹40 हजार लेने के बावजूद फैसला शिकायतकर्ता के विरुद्ध हुआ और बाद में राशि वापस नहीं की गई। आवेदक ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर वैधानिक एवं आपराधिक कार्रवाई की मांग की है।




