जालौन

ट्रक-बस की आमने-सामने टक्कर, 20 सवारियां घायल पहुंची अस्पताल

दुर्घटना से बचने के लिये बाइक सवार शिक्षक बाल-बाल बचे

 घायल एक बच्ची की हालत गंभीर कानपुर रैफर किया
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कोटरा (जालौन)। मंगलवार को एक प्राइवेट बस उरई से कोटरा सवारियों को लेकर जा रही अभी वह गोरन गांव के समीप ही पहुंची तभी कोटरा से उरई की ओर आ रहा ट्रक जैसे ही बस के सामने आया तो दोनों चालकों का संतुलन बिगड़ गया और जोरदार आवाज के साथ दोनों वाहनों की टक्कर हो गयी जिससे बस में सवार 20 सवारियां घायल हो गयी जिन्हें उपचार के लिये मेडिकल कालेज उरई में भर्ती कराया गया। जबकि बस चालक भी दुर्घटना में घायल हुआ उसे भी उपचार के लिये भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राइवेट नंबर यूपी 71 बी 9869 उरई से सवारियों को लेकर कोटरा जा रही थी। अभी वह ग्राम गोरन के समीप ही पहुंच पायी थी तभी कोटरा की ओर से ट्रक नंबर यूपी 77 एएन 9301 उरई की ओर आ रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही दोनों वाहनों का आमना सामना हुआ तो दोनों के चालक अपना संतुलन खो बैठे और जोरदार आवाज के साथ दोनों की भिड़ंत हो गयी। दुर्घटना के दौरान बस में 40 सवारियां बैठी थी उनमें चीख पुकार मचनी शुरू हो गयी। सवारियांे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे ओर घायलों की मदद करने में जुट गये साथ ही उन्होंने कोटरा थाना पुलिस को भी सूचना दी। बताया जाता है कि दुर्घटना में बस चालक पुष्पेंद्र यादव सहित 20 सवारियां चुटहिल हुयी जिन्हें उपचार के लिये मेडिकल कालेज उरई में भर्ती कराया गया। वहीं दुर्घटना के दौरान वहां से गुजर रहे प्राथमिक विद्यालय करथर के अध्यापक निर्दोष द्विवेदी की मोटर साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन शिक्षक ने खुद को सुरक्षित कर अपनी जान बचा ली। गौरतलब हो कि प्राइवेट बस कोटरा के निवासी रामकुमार अग्रवाल की बताई जा रहे हैं जिसमें वह भी बस में बैठे थे। प्राइवेट बस के बारे में कुछ लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उसका संचालन लंबे समय अवैधानिक तरीके से हो रहा था। अब इस बात में सच्चाई क्या है यह तो एआरटीओ ही बता सकते है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button