संभल

मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ

पात्र शिक्षकों को वितरित किए गए स्वास्थ्य कार्ड

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

संभल : तहसील सभागार संभल में बुधवार को मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक संभल के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योजना के शुभारंभ के साथ ही पात्र शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए जिससे उन्हें बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा कार्यक्रम में एबीएसए संभल ब्लॉक प्रमुख कुलदीप सिंह चाहल संभल तथा ब्लॉक प्रमुख हृदयेश यादव पावसा ने संयुक्त रूप से शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान किए। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है जिससे इलाज के दौरान आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी इस अवसर पर वेद प्रकाश शमशाद हुसैन कुमुद दुबे एवं करिश्मा सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों ने प्रदेश सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना की सराहना करते हुए इसे शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के लिए लाभकारी बताया कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों एवं उपस्थित शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया। मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ से शिक्षकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button