संभल

गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने हरे चारे की व्यवस्था एवं गौवंश संरक्षण पर विशेष ध्यान दें:पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बहजोई : कलक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में पशुधन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में संचालित गौसंरक्षण गौशाला प्रबंधन चारा उत्पादन तथा पशु स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र सिंह ने विभागीय कार्यों एवं प्रमुख एजेंडा बिंदुओं की जानकारी प्रस्तुत की समीक्षा के दौरान मंत्री ने निर्देश दिए कि कब्जा मुक्तप कराई गई भूमि पर हरे चारे का उत्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा गौशालाओं में भूसे के साथ हरे चारे का प्रयोग प्राथमिकता के आधार पर किया जाए उन्होंने जनपद में नेपियर घास के उत्पादन क्षेत्र की जानकारी प्राप्त करते हुए इसके विस्तार के लिए आवश्यक निर्देश दिए मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने अवगत कराया कि नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों को कान्हा गौशालाओं से आच्छादित किया जा रहा है मंत्री ने गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष बल देते हुए गोबर आधारित उत्पादों एवं अन्य नवाचारों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए उन्होंने विकासखंडवार पशु चिकित्सा अधिकारियों से गौशालाओं में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौशालाओं के संचालन में स्वयंसेवी संस्थाओं एनजीओ की सहभागिता बढ़ाई जाए तथा समाज को भी गौसंरक्षण से जोड़ा जाए उन्होंने लोगों से अपने जन्मदिन विवाह वर्षगांठ एवं अन्य विशेष अवसरों पर गौशालाओं में जाकर गौसेवा करने की अपील की बैठक में गौवंश सुपुर्दगी कब्जा मुक्त गौचर भूमि नेपियर घास उत्पादन तथा अन्य विभागीय प्रगति की विकासखंडवार समीक्षा की गई मंत्री ने मानसून को देखते हुए सभी गौशालाओं में जलभराव रोकने वर्षा से बचाव पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संक्रामक रोगों से बचाव के लिए समस्त गौवंश का समयबद्ध टीकाकरण कराने तथा सभी पशु चिकित्सा अधिकारियों को पूरी सतर्कता एवं सक्रियता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.शैलेन्द्रप सिंह समस्त पशु चिकित्सा अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button