पूर्व मंत्री आलमगीर आलम आज पाकुड़ दौरे पर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक
Former Minister Alamgir Alam is visiting Pakur today; he will hold a meeting with Congress workers.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। राज्य के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम आज पाकुड़ दौरे पर रहेंगे। दौरे के दौरान वे कांग्रेस कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती और विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर भी चर्चा किए जाने की संभावना है। दौरे के क्रम में आलमगीर आलम क्षेत्र से मिलने आने वाले आम लोगों से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे उनकी समस्याएं सुनेंगे तथा संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए आवश्यक पहल और आगे की कार्ययोजना पर चर्चा करेंगे। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, इस दौरे का उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाना तथा आम जनता से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल करने के साथ- साथ एसआईआर को लेकर विस्तृत समीक्षात्मक बैठक कर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शत- प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने की पहलुओं पर आवश्यक चर्चाएं करना है।



