भरत पुर

आरोग्य, समृद्धि और मुक्ति का महाव्रत योगिनि एकादशी 10 जुलाई को 

भगवान विष्णु की होगी स्तुति

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
भुसावर : भुसावर सहित उपखण्ड मुख्यालय के ग्रामीण अंचल में आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी योगिनी एकादशी जिसे पाप नाशनी और आरोग्य प्रदायक माना जाता है। इस वार यह व्रत 10 जुलाई को श्रद्वालुओ, सनातन धर्म प्रेमियों द्वारा श्रद्धा भक्ति भाव अनुसार भगवान विष्णु की स्तुति के साथ यह योगिनी एकादशी का महाव्रत आरोग्य, समृद्धि और मुक्ति की कामना के साथ मनाया जाएगा। जहां कस्बे के प्रमुख कोठी वाले हनुमान जी मदिर प्रांगण, चतुर्भुज जी महाराज मन्दिर, चतुर्भुज महाराज मन्दिर, लक्ष्मी नारायण महाराज मन्दिर, दाऊजी महाराज मन्दिर, राधा कृष्ण युगल किशोर जी महाराज मन्दिर, भगत राज वाले हनुमान जी महाराज मन्दिर, पुरानी अनाज मण्डी स्थित लक्ष्मण जी मन्दिर, हूंकारेश्वर महादेव मन्दिर, बनखण्डी वाले हनुमान जी मन्दिर आदि के परिसर सहित घरों में श्रद्धालुओं द्वारा प्रातः से ही स्नादि के बाद संकल्प लेकर भगवान विष्णु की मूर्ति अथवा लड्डू गोपाल, चित्र स्थापित कर कलश पर आम के पत्ते रखकर पुजन कर तुलसी दल सहित फल, फूल, धूप दीप, नैवेध अर्पित करते हुए विष्णु सहस्त्रनाम अथवा एकादशी मन्त्रों का जाप करते हुए भक्ति माहौल उस समय चरम पर पहुंच जाएगा जब ढोलक, झांझ, मजीरा की थाप पर भजनों के माध्यम से भगवान को रिझाते हुए नृत्य कर अपनी अरदास ( हाजिरी) लगाईं जाएगी। वही महेश शर्मा, राघवेंद्र शर्मा, पुष्पेंद्र मिश्र के ने जानकारी देते हुए बताया कि पद्म पुराण के अनुसार योगिनी एकादशी का व्रत परिवार में सुख, शांति, समृद्धि प्रदान करने वाला है और इस योगिनी एकादशी के व्रत करने से श्रद्धालुओं के समस्त पापों का नाश होता है। और भगवान विष्णु की विशेष कृपा होती है। वहीं उन्होंने बताया कि योगिनी एकादशी व्रत करने से जातकों को 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने का फल मिलता है। और श्रद्धालुओं को मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। व्रत कथा सुनने पाठ करने से आध्यात्मिक उन्नाति होती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button