हापुड़
अत्यधिक वर्षा से शहर में हुए जलभराव के कारण कल कक्षा एक से बारह तक सभी विद्यालयों में अवकाश का आदेश जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड – अत्यधिक वर्षा के कारण शहर की गलियों और सड़कों पर करीब 2 से 3 फुट तक जलभराव हो गया है । शहर की मुख्य गलियों और कई मोहल्ले जलमग्न हैं । सरकारी स्कूलों में पानी भरा हुआ है । अत्यधिक वर्षा के कारण परेशानी को देखते हुए डीएम कविता मीणा के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ श्वेता पूठिया ने कक्षा 1 से 12 वीं तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में कल के अवकाश का आदेश जारी किया है ।



