बरेली

एक्सपायर्ड पामोलीन तेल से बन रही थी नमकीन

89 टीन सीज, खाद्य विभाग ने भेजा नमूना जांच को

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी बरेली के आदेश तथा सहायक आयुक्त खाद्य राहुल सिंह के निर्देशन में विभागीय टीम ने शनिवार को शहर की 2 नमकीन निर्माण इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आलम फूड प्रोडक्ट इकाई में नमकीन बनाने के लिए रखा 89 टीन रिफाइंड पामोलीन तेल मिला। जांच में पता चला कि तेल मई 2026 में ही एक्सपायर हो चुका है। कुल 1335 किग्रा तेल की कीमत लगभग ₹1,96,245 आंकी गई। खाद्य कारोबारी ने बताया कि यह तेल उसे थोक विक्रेता ने 2 घंटे पहले ही भेजा था और उसने खरीद बिल भी दिखाया। मिलावट की आशंका पर टीम ने नमकीन का एक नमूना जांच के लिए संग्रहित किया। एक्सपायर्ड तेल पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत 89 टीन तेल को मौके पर ही सीज कर दिया गया। मामले में सक्षम न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा। वहीं दोनों निर्माण इकाइयों को सुधार हेतु नोटिस जारी किया गया है। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील सचान, इन्द्रजीत सिंह और तेज बहादुर सिंह टीम में शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button