बरेली
महाविद्यालय में रुद्राक्ष के पौधे लगाकर दिया पर्यावरण का संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : बहेड़ी, गन्ना उत्पादक महाविद्यालय में शनिवार को रुद्राक्ष के पौधों का वृक्षारोपण किया गया। प्राचार्य डॉ. हरिकेश सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की मांग है। रुद्राक्ष का पौधा प्रकृति और संस्कृति दोनों के संरक्षण का प्रतीक है। वक्ताओं ने जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण पर चिंता जताते हुए कहा कि रुद्राक्ष वायु शुद्ध करने और जैव विविधता बढ़ाने में सहायक है।
इस मौके पर डॉ. सुरेखा पिपलानी, डॉ. सचिन्द्र शर्मा, डॉ. मोहित भारद्वाज सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। अंत में सभी ने पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।



