एक वृक्ष मां के नाम अभियान को देंगे गति-अजय कुमार शर्मा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
संभल : हिंदू जागृति मंच भारतीय इतिहास संकलन समिति दिव्य गंगा सेवा मिशन एवं केमिस्ट एसोसिएशन की संयुक्त बैठक में वृक्षारोपण सप्ताह मनाने का संकल्प लिया। जिसके अंतर्गत रविवार 12 जुलाई से शनिवार 18 जुलाई तक सार्वजनिक स्थानों पर एक वृक्ष मां के नाम अभियान को गति देते हुए वृक्षारोपण सप्ताह जोर शोर से उत्साह पूर्वक मनाया जाएगा
नगर के तिरंगा मार्केट में संपन्न हुई उक्त संगठनों की बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय इतिहास संकलन समिति के जिला अध्यक्ष एवं हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण से कराहती हुई भारत माता की एक ही आवाज है प्रदूषण से मुक्त करो इसके लिए हम सबको चाहिए कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें, वृक्षों की सुरक्षा करें और वृक्षों को काटने से बचाएं इसके लिए हिंदू जागृति मंच भारतीय इतिहास संकलन समिति दिव्य गंगा सेवा मिशन एवं केमिस्ट एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं के द्वारा 12 जुलाई से 18 जुलाई तक वृक्षारोपण सप्ताह मनाने का आह्वान किया और बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा घोषित एक वृक्ष मां के नाम अभियान को गति देते हुए सड़क किनारे पार्कों श्मशान घाट तीर्थ मंदिरों अन्य जहां जरूरी होगा वृक्षारोपण किया जाएगा। इसके लिए आम जनमानस का अपेक्षित सहयोग भी लिया जाएगा हिंदू जागृति युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष वैभव गुप्ता ने कहा कि वृक्षारोपण सप्ताह के अंतर्गत प्रतिदिन 200 पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति के मार्गदर्शन में नगरीय परिवेश अथवा ग्रामीण अंचल स्थित सार्वजनिक स्थलों पर वृक्षारोपण सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता स्थानीय सामाजिक जनों के सहयोग से पूर्ण करेंगे बैठक में पंकज सांख्यधर राजेंद्र गुर्जर सुभाष चंद्र शर्मा अतुल कुमार शर्मा अरविंद शंकर शुक्ला राहिल भारतीय अंकुश त्यागी मनोज गुप्ता कमल शर्मा रूप किशोर शर्मा शलभ रस्तोगी आदि ने वृक्षारोपण अभियान में पूर्ण सहयोग करने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता अजय कुमार शर्मा ने की संचालन उमेश श्रीमाली ने किया।



