बरेली

ललिता गौतम हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग

भीम आर्मी ने बरेली में किया धरना

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो 
बरेली। मेरठ की दलित छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड और 8 जुलाई को मेरठ में प्रदर्शन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के बैनर तले शनिवार को दामोदर पार्क में विशाल धरना-प्रदर्शन हुआ।
धरने के बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि ललिता की हत्या दर्दनाक है, लेकिन निष्पक्ष जांच नहीं हो रही और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। 8 जुलाई को न्याय मांग रहे लोगों पर पुलिस बल प्रयोग की भी स्वतंत्र जांच हो। साथ ही शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, घायलों को इलाज व मुआवजा देने की मांग की गई। प्रदेश में दलित महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने को विशेष टास्क फोर्स और पुलिस को मानवाधिकार व एससी-एसटी एक्ट का प्रशिक्षण देने की भी मांग की।
जिला अध्यक्ष महेन्द्रपाल सागर ने कहा कि न्याय न मिलने पर प्रदेशभर में लोकतांत्रिक जनआंदोलन किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button